मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर उत्साह

डिंडोरी। जिला गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन के पूर्व सभास्थल पर अपार जनसमूह उमड़ा है इस अवसर पर महिला सम्मेलन और रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया है, चंद्रविजय कॉलेज में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के बाद पुलिस लाइन मैदान में लाड़ली बहना के लाभार्थियों के कार्यक्रम को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। इस अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा जिसमे 25 साल के विकास की झांकी का प्रदर्शन किया गया है नवोदय विद्यालय के बच्चो द्वारा आगामी 25 साल की रूपरेखा का प्रदर्शन किया जाएगा, मुख्यमंत्री पेशा मॉबलाइजर और सीएम फेलो से मिलेंगे। देशभक्ति के गीतों से समां बांधे हुए कलाकारों ने आगंतुकों को रोके रखा। मंच पर राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, प्रदेश प्रतिनिधि संजय साहू, युमो के प्रदेश महामंत्री पंकज तेकाम, जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश धुर्वे, सांसद प्रतिनिधि सुधीर तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद हैं।