प्रदेश

CM और गवर्नर कार्यक्रम के पहले NSUI जिलाध्यक्ष हिरासत में


विरोध के मद्देनजर सावधानी के तौर पर कार्रवाई
डिंडोरी।जिला मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित राज्यपाल और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के पूर्व पुलिस ने विरोध और कानून व्यवस्था के मद्देनजर NSUI जिलाध्यक्ष वैभव कृष्ण परस्ते को हिरासत में लिया है।NSUI जिलाध्यक्ष को उनके घर के बाहर से पुलिस दल ने हिरासत में लिया है ।सूत्रों के मुताबिक प्रशासन को आशंका थी कि NSUI जिलाध्यक्ष राज्यपाल मंगू भाई और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यक्रम का विरोध कर सकते हैं।लिहाजा कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।गौरतलब है कि गवर्नर और CM गुरुवार को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना सम्मेलन और डिंडोरी जिला गठन के रजत जयंती समारोह में शामिल होने डिंडोरी पहुंचे हैं।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button