रजत जयंती समारोह में मुख्यमंत्री ने महिलाओं से किया संवाद..हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया,कार्यों का किया भूमिपूजन, लोकार्पण
डिंडोरी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन और डिंडोरी जिला गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया गया, आगमन उपरांत राज्यपाल और मुख्यमंत्री का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया मंच पर आने से पहले मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने प्रदर्शनियों का अवलोकन किया इसके अपश्चत मंच पर सबसे पहले कन्या पूजन किया गया अतिथियों के स्वागत के बाद मुख्यमंत्री मंच से घूमकर महिलाओं का अभिवादन स्वीकार किया इसके बाद आगामी 25 वर्ष की कार्ययोजना का विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन किया इसके बाद नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए बनाई गई वेबसाइट को मुखमंत्री वी राज्यपाल ने लॉन्च किया। नीट में चयनित विद्यार्थी अशोक मरावी ने मंच से अपना धन्यवाद दिया।
सांसद व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा की पिछले 17 वर्षों मैं जिले का काफी विकास हुआ है,पिछड़े क्षेत्रों का प्रमुखता से विकास किया गया,सड़क,शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने कार्य किया है सीएम राइज स्कूल प्रारंभ हुए है, लाडली बहना योजना प्रारभ कर सीएम ने बहिनों को अनूठा उपहार दिया है,मेहंदवानी चकदही मार्ग,नल जल योजना के बेहतर कार्य की मांग सी एम से की
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि 10जून से हर माह सभी लाडली बहनों के खाते में राशि आने लगेगी, मुख्यमंत्री ने डिंडोरी की तारीफ करते हुए कहा कि डिंडोरी मध्यप्रदेश का वो जिला है जहा बेटो से ज्यादा बेटियों जन्म लेती है।डिंडोरी जिला माताओं बहिनों का सम्मान करना जानता है।अनाजों को संरक्षित करने का काम,बीज बैंक बनाने का काम डिंडोरी जिले की महिलाएं कर रही है। आगामी समय में बहनों को पेंशन एक हजार रू मिलेगी पीने का पानी अब घर घर मिलेगा, महिलाओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा की हमे गरीब,मजबूर नही रहना है हमे गरीबी दूर करना है बहने आज तरह तरह के काम कर रही है सभी बहिनों की आमदनी 10हजार से एक लाख होनी चाहिए आजीविका मिशन से सभी बहिनें जुड़े हमारा संकल्प है सभी बहिनों को लखपति क्लब में शामिल करना है
युवाओं के लिए उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सीखो और कमाओ योजना में आठ हजार रू काम सीखने के दौरान मिलेगा
सी एम ने बताया आज 300 सो करोड़ से ज्यादा के भूमिपूजन किया गया है उन्होंने कहा बेकलाग के सभी पद भरे जावेंगे। आज रजत जयंती समारोह है हम डिंडोरी के विकास में धन की कमी नही आने देंगे, मुख्यमंत्री ने कहा कोदो कुटकी के उत्पाद के तौर पर डिंडोरी जिला प्रदेश का नेतृत्व करेगा बजाग अनु विभागीय कार्यालय प्रारंभ किया जावेगा, शहपुरा मेहंदवानी में 300 गांवों मैं पेय जल आपूर्ति हेतु निर्माण कार्य प्रारंभ किया जावेगा।
