प्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भारतीय किसान संघ डिण्डोरी ने सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में बिजली हेतु 132 KV सबस्टेशन,भीषण जल संकट,जर्जर नहर, कृषि महाविद्यालय, बीज वितरण सहित अनेक मांगे है।

शहपुरा:- प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के जिला डिण्डोरी अंतर्गत विकासखंड शहपुरा में आगमन हुआ इस बीच शहपुरा के जनता जनार्दन ने मुख्यमंत्री का हेलीपेड स्थल में पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस बीच भारतीय किसान संघ डिण्डोरी के जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू ने अपनी टीम के साथ माननीय मुख्यमंत्री का पावन पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया साथ ही मुख्यमंत्री को जिला के किसानों की विभिन्न बड़ी समस्याओं को लेकर 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा ।

ज्ञापन में पहली मांग है कि बिलगड़ा बांध के किनारे पोल लगाया जाए जिससे किसानों को पानी के साथ बिजली मिल सके जिससे किसान फसलों की सिचाई कर सके ।

दूसरी मांग है कि जिला डिंडौरी अंतर्गत समस्त बांधों की मरम्मत करवाई जावे ।

तीसरी मांग है कि विकासखंड शहपुरा में 132 केवी का सबस्टेशन बनाया जाए जिससे किसानों को पर्याप्त बिजली मिल सके ।

चौथी मांग है कि जिले भर की बिजली विहीन गांव का सर्वे करके विशेष प्रोजेक्ट बनाकर बिजली लगाई जावे ।

पांचवी मांग है कि विकासखंड शहपुरा अंतर्गत 21 ग्रामों में पीने का पानी उपलब्ध करवाई जावे ।

छठवी मांग है कि खरीफ फसल की बीज 15 से पहले किसानों को वितरण किया जावे ।

सातवी मांग है कि चौरा बाँध के केनाल मरम्मत में भ्रष्टाचार हुए है जिसकी जांच किया जाए।

आठवी मांग है कि विकासखंड शहपुरा में कृषि महाविद्यालय खुलवाई जावे जिससे किसान के बच्चे कृषि की पढ़ाई कर सके ।

नवमी मांग है कि जिला डिण्डोरी के जर्जर कृषि कार्यालय का नवीनीकरण करवाई जावे ।

अंतिम दसवीं मांग है कि विगत वर्ष कृषि विभाग में बीज वितरण को लेकर भ्रष्टाचार हुई है जिसकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जावे ।

इस प्रकार किसानों के हित के लिए भारतीय किसान संघ डिण्डोरी ने ज्ञापन सौंपा जिसमें मुख्यमंत्री ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है ।

कलेक्टर से भी मिलकर किसान संघ द्वारा बताई जा चुकी है समस्या:–

कल बुधवार को भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर को भी जिला डिंडोरी के किसानों की बड़ी समस्या को लेकर अवगत कराया था। जिले के किसान कलेक्टर और मुख्यमंत्री से प्रत्यक्ष मिलकर समस्या का निदान होता कि नहीं इस पर नज़र बनाए हुए है।

इस बीच भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, जिला संयोजक एस एस, जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार, जिला कोषाध्यक्ष विवेकानन्द, तहसील शहपुरा उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, मेहदवानी ब्लॉग अध्यक्ष चिरौंजी लाल चंद्रोल, सहित अन्य किसान बंधु उपस्थित रहे है ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button