महाविद्यालय में हो रही अनियमितताओं से कराया अवगत…एबीवीपी ने राज्यपाल को लिखित में सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल डिंडोरी के कार्यकर्ताओं के द्वारा डिंडोरी प्रवास के दौरान राज्यपाल मंगू भाई पटेल तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कि तथा डिंडोरी अग्रणी चंद्र विजय महाविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं तथा अनियमितता के विषय में अवगत कराया जिसमें मुख्य रूप से प्राध्यापकों की कमी, बाउंड्री वॉल का निर्माण, सभागार, परीक्षा परिणाम,स्वच्छता, खेल परिसर इसके अतिरिक्त छात्रवृत्ति घोटाला जैसे महत्वपूर्ण विषयों से माननीय मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल महोदय को अवगत कराया गया इसके अतिरिक्त मांग पूरी ना होने की स्थिति में विद्यार्थी परिषद द्वारा चेतावनी भी दी गई । समस्याओं के संदर्भ में मुख्यमंत्री महोदय द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र कार्यकर्ताओं को शीघ्र अति शीघ्र समस्या के निराकरण हेतु आश्वस्त किया गया। उक्त कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हर्षित उपाध्याय, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य धीरेंद्र चक्रवर्ती, मेकलसूता महाविद्यालय के अध्यक्ष प्रभात बर्मन समेत अनेक छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
