प्रदेश

शहपुरा विधायक ने राज्यपाल,सीएम को सौंपा मांग पत्र

शहपुरा।गुरुवार को महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शहपुरा आगमन पर स्थानीय विधायक भूपेंद्र मरावी ने क्षेत्र की समस्याओं के निदान और विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने से जुड़ा मांग पत्र सौंपा इस दौरान उनके साथ शहपुरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय राय,कार्यवाहक अध्यक्ष अजय शर्मा, संगठन मंत्री राजेन्द्र गुप्ता, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष संजय दुबे एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सौंपे गए मांग पत्र में उल्लेखित है कि शहपुरा अस्पताल को सिविल अस्पताल बनाते हुये अस्पताल में महिला चिकित्सक एवं विशेषज्ञ चिकित्सको की पदस्थापना करना,शहपुरा स्थित मॉडल कालेज भवन का निर्माण,शहपुरा महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के लिये छात्रवास शहपुरा नगर आडिटोरियम हाल का निर्माण कार्य ।शहपुरा स्थित विश्राम गृह में 2 व्ही.आई.पी कक्ष निर्माण ,शहपुरा / मेहदवानी / अमरपुर/ विक्रमपुर में आदिवासी रैन बसेरा,ग्राम पलकी डूब क्षेत्र में सिलगी नदी पर ब्रिज निर्माण
शहपुरा के घुघुवा फॉसिल पार्क का सौन्दर्यीकरण,विधानसभा शहपुरा क्षेत्र मैं निर्मित बिलगढा, नागदवन एवं देवगढ
डैमों का विस्तारीकरण कर नहर एवं केनाल का निर्माण कार्य जिससे किसानों को सिंचाई का साधन हो सके,विधानसभा शहपुरा क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने से क्षेत्र की जनता को रोजगार प्राप्त होगा, जिससे पलायन नही होगा । विधानसभा शहपुरा अंतर्गत नर्मदा नदी तट मैं सौन्दर्यीकरण एवं घाटो का निर्माण कार्य, जैसे मालपुर, कोसमघाट, कुटरई, टोकन घाट सहित अन्य मांग की गई है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button