जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्मार्ट क्लास घोटाले सहित अस्पताल की अव्यवस्थाओं की जांच की मांग की

डिण्डौरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के डिण्डौरी आगमन पर जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते ने मुख्यमंत्री को पत्र सौंप जिला चिकित्सालय में एक्सपायरी डेट की दवाओं के वितरण पर कार्रवाई की मांग करते हुये जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं पर ध्यान आकृष्ट कराया जिसमें मोबाईल की रोशनी से मरीजों का उपचार किया जाना, चिकित्सकों द्वारा दुर्व्यवहार किया जाना शामिल है पत्र में उन्होंने जिला चिकित्सालय के हालात मुक्तिधाम की तरह होना करार दिया। उन्होंने मनरेगा का बजट बढाने, जिले में खाद बीज घोटाला, सिंचाई व्यवस्था की मांग, नल जल योजना का संचालन करने, आगनवाडी सहायिका, संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने, छात्रों को गुणवत्तायुक्त गणवेष प्रदान करने, द्वार प्रदाय योजना के तहत प्रत्येक राषनकार्ड धारी को गेहूं उपलब्ध कराने, स्मार्ट क्लास घोटाला व जीर्णोद्धार के नाम पर किये गये निर्माण कार्य की जांच कराने के साथ किसानों को 15 जून तक खाद बीज उपलब्ध कराने की मांग की है।