प्रदेश
अर्पित चौरसिया ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए

डिंडोरी। महर्षि एंग्लो वैदिक स्कूल गाड़ासरई के छात्र अर्पित चौरसिया ने 12वीं की परीक्षा में स्कूल में सर्वाधिक अंक पाकर प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है उन्होंने 89 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, गौरतलब है कि अर्पित चौरसिया वरिष्ठ पत्रकार नवीन चौरसिया के सुपुत्र और लोक साहित्यकार डॉ विजय चौरसिया के नाती हैं अर्पित की सफलता पर सभी शुभचिंतकों ने डॉक्टर विजय चौरसिया व नवीन को बधाई प्रेषित की है साथ ही स्कूल प्रबंधन ने भी अर्पित की सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।