प्रदेश

देवरा को नगर परिषद में शामिल करने और विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री को दिया पत्र

डिंडोरी। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चौकसे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र सौप देवरा के विकास के लिए मांग की है उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है की जिला मुख्यालय से लगा हुआ ग्राम पंचायत देवरा जो कि नगर परिषद डिंडोरी द्वारा देवरा को नगर परिषद डिंडोरी में विलय करने के लिए प्रस्ताव आपकी और प्रेषित किया गया था उक्त कार्य लंबित है जिसे अतिशीघ्र जोड़ने की कृपा करें ।ग्राम पंचायत देवरा में स्ट्रीट लाइट नर्मदा पुल से मुडकी तक दोनों और अति आवश्यक है स्वीकृति प्रदान की जावे, ग्राम पंचायत देवरा से मुड़की तक अति सघन बस्ती हो गई है जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है आए दिन कुछ न कुछ दुर्घटना होती है उक्त मार्ग का चौड़ीकरण कर डिवाइडर सहित निर्माण कार्य कराने की कृपा करें । ग्राम देवरा से मुड़की अति सघन बस्ती है इसलिए मुड़की में पुलिस चौकी की अनुमति प्रदान की जावे देवरा में सीवरेज लाइन की अति आवश्यकता है अपशिष्ट पानी सड़कों में बहता रहता है जिससे गंदगी निर्मित होती है जो मां नर्मदा जी में मिलती है मां नर्मदा जी के उत्तर तट से लगा हुआ देवरा मां भवतारिणी मंदिर से लेकर लंबे नारायण मंदिर तक घाट बनाने की आवश्यकता है ग्राम पंचायत देवरा में मुक्तिधाम के लिए कोई रास्ता नहीं है एवं मुक्तिधाम के लिए पर्याप्त स्थान न होने से असुविधा होती है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button