प्रदेश
दिव्यांग की इच्छा शक्ति के मुरीद हुए शिवराज..ई रिक्शा भेंट कर दी शुभकामनाएं

डिंडोरी । जिले के रजत जयंती समारोह और लाड़ली बहना सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनसंवाद भी कर रहे थे इस दौरान उनकी नजर दिव्यांग थान सिंह पर पड़ी और वह खुद उनके पास जा पहुंचे जहां चारपाई पर लेटे थान सिंह से उन्होंने चर्चा की इस दौरान गांव के विकास के लिए थान सिंह की ललक देख वह उसके कायल हो गए, तत्काल अधिकारियों को निर्देश दे डाले गौरतलब है कि थान सिंह ग्राम सभा के अध्यक्ष भी हैं उन्होंने थान सिंह की समस्याएं दूर हों और वह अपनी क्षमता का बेहतर उपयोग कर पाए इसके लिए ई रिक्शा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं सोशल मीडिया में जानकारी शेयर कर थान सिंह की सराहना भी की है।