प्रदेश

आरोप:जिले में INC नही OMC चलाना चाहते हैं ओमकार मरकाम,कमलनाथ ने दबाव में आकर जिलाध्यक्ष बदला..निष्ठा पर कुठाराघात के चलते वीरेंद्र बिहारी के आंसू छलके

डिंडोरी। कांग्रेस में जान फूंकने वाले वीरेंद्र बिहारी शुक्ला उस वक्त भावुक हो गए जब उनके समर्थन में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया, उन्होंने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया वीरेंद्र बिहारी ने बताया की जिले में आईएनसी इंडियन नेशनल कांग्रेस की जगह ओएमसी ओमकार मरकाम कांग्रेस का वर्चस्व जिले में स्थापित न होने देने के कारण उन्हें मकर मरकाम के दबाव में हटाया गया है। कमलनाथ पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि कमलनाथ की वजह से ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार ढह गई। वीरेंद्र ने कहा कि उनकी नियुक्ति के बाद से लगातार चुनौतियां रही हैं किसी तरह का सहयोग विधायकों से नही मिला बावजूद इसके उन्होंने दोनो विधानसभा जिता कर दिया, लोकसभा में जिले से सर्वाधिक मत कांग्रेस को दिलवाए, 18 साल बाद कांग्रेस का जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाया और पहली बार नगर परिषद में कांग्रेस का अध्यक्ष बनवाया लेकिन इसका सिला यह मिला कि जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी, ब्लॉक कांग्रेस की नियुक्तियां या प्रदेश प्रतिनिधि की नियुक्ति एम कमलनाथ कहते थे कि विधायक की अनुशंसा लेकर आओ। विधायक ओमकार के दबाव में कमलनाथ ने उन्हें हटा दिया। कमलनाथ को हेलीकॉप्टर वाला बाबा करार दे उन्हें जमीनी हकीकत से अनजान बताया उन्होंने कहा कि उन्होंने 28साल निष्ठा से पार्टी की सेवा की जिसके बाद केंद्रीय संगठन ने भरोसा जताते हुए जिलाध्यक्ष के रूप में मुझे जिम्मेदारी दी और मैंने ईमानदारी से कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को जीता निकायों में कांग्रेस का परचम लहराया, लेकिन विधायक को यह नागवार गुजरा और उन्होंने संगठन को ओएमसी बनाने के लिए कमलनाथ के साथ मिल मुझे हटाया।
लगातार कांग्रेस के लिए काम करते रहने के बाद पार्टी के इस तरह के रवैए से वीरेंद्र बिहारी शुक्ला व्यथित नजर आए और एक प्रश्न के उत्तर में उनके आंसू छलक गए और उन्होंने कहा की जनप्रतिनिधियों के इस स्नेह का मैं आभारी हूं जिन्होंने तानाशाही रवैए के विरोध में आवाज बुलंद किया और अपना इस्तीफा दिया। वीरेंद्र ने कहा कि वह इन जनप्रतिनिधियों के साथ हैं और अब यह सहायता केंद्र जन सहायता केंद्र के रूप में काम करेगा।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button