वेकाबू ट्रक पलटा,सात मवेशियों की मौत,छग के बिलासपुर से तस्करी कर जबलपुर ले जाये जा रहे थे मवेशी

लोकविचार बजाग। मवेसी तस्करी की ताजा घटना मे मवेशी का परिवहन करते एक वेलगाम ट्रक अनियंत्रित होकर बजाग थाना अंतर्गत वंनग्राम चांडा मे पलट गया जिसमे सवार 20 नग भैंस पड़े मे से सात की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के सम्बन्ध मे प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सी जी 04 जे बी 1775 बिलासपुर से मवेशी भरकर जबलपुर की और जा रहा था तभी रास्ते मे कुकदूर् थाने के पास वने नाके मे ट्रक की तलाशी के लिए पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तभी ट्रक चालक ने वाहन की गति तेज कर दी और नाके को तोड़कर भाग निकला पुलिस ने ट्रक का पीछा किया परन्तु ट्रक चालक ने वाहन को सडक पर आड़ा तिरछा चलाना शुरु कर दिया और पुलिस गाड़ी को रास्ते मे कहीं भी साइड नही दिया ट्रक चालक ने रास्ते मे एक जगह और सडक पर रखे पत्थरो पर भी वाहन को चढ़ाते हुए निकाल दिया जिससे पत्थरो मे ट्रक की डीजल टंकी टकराकर् फूट गई जिससे ट्रक का इंधन धीरे धीरे ख़त्म हो गया चालक और ट्रक मे सवार अन्य दो व्यक्ती वाहन बंद हो जाने पर ट्रक से कूद गये तथा चांडा के घाट मे ट्रक को लुढ़कते हुए छोड़ दिया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर रात्री लगभग दो बजे समारू धुर्वे के घर के नजदीक वने गहरे गड्ढे मे पलट गया जिस समय यह घटना हुई घर के लोग आगन मे सो रहे थे गनीमत रही की लोगो की जान बच गई। छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपियों को मोके से पकड़ कर बजाग पुलिस के हवाले कर दिया है जहा पुलिस अभिरक्षा मे आरोपियों के चोटिल होने के कारण उनका उपचार किया जा रहा है।