प्रदेश

नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ जांच टीम पहुंची बिलगढा जलाशय,तत्कालीन उपयंत्री,ठेकेदार की लापरवाही के कारण नगर की जनता झेल रही जल संकट

शहपुरा ।कुछ वर्ष पूर्व ही शहपुरा नगर पंचायत द्वारा करीब 13करोड़ रूपए की राशि का लोन ले मुख्यमंत्री शहरी पेय जल योजना का कार्य करवाया था जिसके तहत बिलगड़ा जलाशय से पानी ला शहपुरा की जनता को शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराना था,परंतु हाल ही में जब बिलगढ़ा जलाशय के गेटों के सुधार कार्य के लिए जलाशय से पानी छोड़ा गया उसके बाद नगर के लिए पानी पहुंचाने के लिए जलाशय के पास बनाए गए इंटकवेल मैं लगे स्प्लीट पाइप से नीचे पानी का स्तर चला गया जिस कारण शहपुरा मैं पानी की भारी किल्लत हो गई वही समस्या देख कलेक्टर के निर्देशन में रविवार को मौके पर जांच टीम और नगर पंचायत अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, पार्षदो का दल पहुंचा। इस दरमियान मुख्य कारण सामने आया की इंटकवेल तक पानी पहुंचाने के लिए निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार और उपयंत्री द्वारा भारी भरकम लापरवाही करते हुए उसे तय स्थान पर स्थापित न करते हुए करीब तीन मीटर ऊपर स्थापित कर दिया गया जिस कारण हाल ही में जलसंसाधन विभाग द्वारा जलाशय को डेड वाटर के स्तर तक खाली किए गए के कारण स्प्लिट पाइप से नीचे पानी चला गया,बरहाल स्थल पर अभी भी जांच टीम मैं सलग्न अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान के लिए रास्ता खोज रहे है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button