प्रदेश
आटो पलटने से दो कि मौत, दर्जन भर घायल

डिंडोरी। अमरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत बिजौरी गांव में पुलिया पर आटो पलट जाने से 2 सवारों की मौत की सूचना है, मरने वालों में एक बच्चा व महिला शामिल हैं। प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार एक आटो डिंडोरी से अमरपुर जा रही थी जिसमे क्षमता से अधिक सवारियां भरी गई और लगभग 15 सवारियों को लेकर अमरपुर से तीन किमी पहले बिजोरी में एक पुलिया से नीचे गिर गई जिसमे 2 की मौत हो गई और दर्जन भर घायल हो गए, तत्काल सभी को अमरपुर चिकित्सालय ले जाया गया जहां से गंभीर घायलों को डिंडोरी रिफर किया गया।

