प्रदेश

करौंदी में विशेष ग्राम सभा हुई आयोजित,लाड़ली बहना योजना के पात्र हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र हुए वितरित… जनपद सदस्य कीर्ति भीमशंकर साहू रहीं मौजूद

शहपुरा। जनपद पंचायत शहपुरा के ग्राम पंचायत करौंदी के सामुदायिक भवन में गुरुवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। बैठक में सचिव बिहारी लाल झारिया के द्वारा हितग्राहियों की सूची का वाचन किया गया। इस बैठक में जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 14 श्रीमती कीर्ति भीमशंकर साहू, सरपंच दुर्गा बाई बनवासी, ग्राम सभा अध्यक्ष गीता बाई धुर्वे, उपसरपंच टीकाराम साहू, नायब तहसीलदार राजाराम कोल, पटवारी सोहन लाल साहू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना दुबे, प्रमिला साहू, गौरी बनवासी, ग्राम रोजगार सहायक मनीष साहू, पत्रकार व समाजसेवी भीमशंकर साहू, पंच फगुनिया बनवासी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button