प्रदेश
नगर के वार्डो में पात्र महिलाओं को लाडली बहना के स्वीकृति पत्रों का हुआ वितरण

शहपुरा।मध्यप्रदेश सरकार की महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रारंभ की जा रही लाडली बहना योजना के तहत आज शहपुरा के वार्डो में पार्षदों की उपस्थिति में लाडली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया इस दौरान वार्ड क्रमांक 9 में स्वीकृति पत्रों के वितरण के दरमियान पार्षद सुरेंद्र साहू,देवेंद्र वनवासी,वार्ड क्रमांक 14 में पार्षद व पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता सहित नगर परिषद का अमला मौजूद रहा।