प्रदेश
लाडली बहना योजना:जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो ने पात्र महिलाओं को सौंपा स्वीकृति पत्र

शहपुरा। कल मुख्यमंत्री जबलपुर से लाडली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को एक एक हजार रुपए प्रतिमाह उनके खातों में पहुंचाने के कार्य का शुभारंभ करेंगे वही उसके एक दिन पूर्व आयोजित ग्राम सभाओं में योजना में पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्र प्रदान किए जा रहे है इसी कड़ी में जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी खुर्द में आयोजित विशेष ग्राम सभा में जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो,क्षेत्रीय जनपद सदस्य देवीदीन झरिया सहित ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में योजना में पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया।