नवनियुक्त डीएसपी दीपक मरावी का जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव में हुआ स्वागत

लोकविचार शहपुरा:हाल ही में घोषित मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग साक्षात्कार के परिणाम में सुखद खबर शहपुरा के छोटे से ग्राम मंगेला से है जहाँ के निवासी दीपक सिंह मरावी डीएसपी पद पर चयनित हुये जैसे ही यह जानकारी जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव को लगी तुरंत ही समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल साहू कृष्णकांत वाजपेयी सिद्धार्थ गौतम जाम सिंह गौरव सिंह ने केशव सभागार में साल फ़श्रीफल से स्वागत अभिनंदन सम्मान किया ।
विदित हो कि उप पुलिस अधीक्षक डीएसपी के पद पर दिनांक 9 जून 2023 को चयन हुआ दीपक श्री दसवंता मरावी नायब तहसीलदार के सुपुत्र हैं इसके पूर्व दीपक सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत थे पर अपना अध्ययन जारी रखते हुए ये बड़ी सफलता हासिल की जिस पर उन्होंने कहा जनजाति कल्याण केंद्र द्वारा नव प्रतिभाओं को निखारने हेतु समय समय पर करियर गाइडेन्स व्यक्तित्व विकास शिविर आदि कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं अश्विनी साहू के माध्यम से करियर मार्गदर्शन एवं केंन्द्र की गतिविधि की जानकारी प्राप्त होती रही है निश्चित रूप से जनजाति कल्याण केंद्र द्वारा आयोजित करियर मार्गदर्शन हम सबके लिए बहुत प्रेरक है मैं भी आगे जब भी समय मिलेगा जनजाति कल्याण केंद्र की रचनात्मक गतिविधियों में सहयोग करता रहूँगा।केंद्र द्वारा दिये गए सम्मान और आशीर्वाद से गौरवांवित महसूस कर रहा हूँ।

वीर नारायण जनजाति बालक छात्रावास के छात्रों को दीपक मरावी द्वारा प्रेरक उद्बोधन भी दिया गया। छात्रों द्वारा भी उनसे जिज्ञासावश विभिन्न प्रश्न पूंछे गए जिनका उन्होंने सकारात्मक समाधान भी किया गया।दीपक जी द्वारा बताया गया कि उनकी बड़ी बहन द्वारा भी पीएससी की परीक्षा पास कर ली है एवं साक्षात्कार होना शेष है।जनजाति कल्याण केंद्र के करियर गाइडेंस के कार्यक्रमों में उपस्थित होकर हमने मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्राप्त की।