विधायक,एसडीएम सहित पंचायत इंस्पेक्टर से ग्रामीणों ने की शहीद सैनिक बिहारी सिंह के प्रतिमा निर्माण कार्य में लापरवाही की शिकायत

लोकविचार शहपुरा।1999 की कारगिल जंग में डिंडोरी जिला के जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहनी देवरी निवासी सैनिक बिहारी सिंह शहीद हो गए थे वही ग्राम मैं उनके सम्मान में लंबे समय से उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की जाती रही जिसके बाद प्राप्त जानकारी अनुसार गत वर्ष स्थानीय विधायक भूपेंद्र मरावी ने विधायक विकास निधि से फंड उपलब्ध कराते हुए प्रतिमा स्थापना की मांग को पूरा किया गया था परंतु बड़ी संख्या में रविवार को कोहनी देवरी के ग्रामीण विधायक भूपेंद्र मरावी, एसडीएम शहपुरा काजल जावला सहित पंचायत इंस्पेक्टर श्री चंदेल के पास पहुंच लिखित शिकायत कर आरोप लगाया कि शहीद बिहारी सिंह की जिस प्रतिमा का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत द्वारा करवाया गया है उसमे अनेकों गंभीर खामियां है मांग की गई है शहीद सैनिक की प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रतिमा का निर्माण कार्य करवाया जावे।