प्रदेश
अनुष्का का सुयश

डिंडोरी। अनुष्का सोनी ने अपने अथक प्रयास एवं परिश्रम से तथा माता पिता के मार्गदर्शन में नीट 2023 की परीक्षा में 578 अंक प्राप्त कर अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है। उन्होने घर पर ही ऑनलाईन कोचिंग प्राप्त कर यह सफलता पाई है और अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता पिता को दिया है। अनुष्का सोनी श्रीमती एस. बी. सोनी, सेवानिवृत्त एल.एच.व्ही. सी.एच.सी. शहपुरा की नातिन तथा कार्यालय कलेक्टर डिण्डौरी की वित्त शाखा में कार्यरत राजेश सोनी की सुपुत्री है। इस सफलता में उनकी माता श्रीमती प्रीती सोनी का विशेष योगदान रहा है। अनुष्का को इस सफलता के लिये उनके परिवार के सदस्यों एवं मित्रों द्वारा बधाईयां प्रेषित की गई।