प्रदेश

“मैं हूं अभिमन्यु” बना आकर्षण का केंद्र

डिंडोरी।विकसित व सुरक्षित समाज का निर्माण महिला एवं पुरुषों की सामान्य सहभागिता से ही किया जा सकता है, अतः महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण देने हेतु समाज में बालको एवं पुरुषों का महिला अपराधों के प्रति जागरूक होना एवं उनके प्रति संवेदनशील होना अति आवश्यक है इस हेतु विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” का संचालन पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश पर पूरे मध्यप्रदेश में किया जा रहा है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक डिंडोरी संजीव कुमार सिंहा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी डिंडोरी आकांक्षा उपाध्याय के नेतृत्व में डिंडोरी जिले में जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” का शुभारंभ किया गया है इसके लिए अभिमन्यु सेल्फी प्वाइंट जिले के व्यस्ततम इलाके में डैम घाट पर रखवाया गया है, जो जनमानस का मुख्य आकर्षण केंद्र बना हुआ है ।
एवं नर्मदा स्नान एवं मंदिर आने वाले जनमानस द्वारा उक्त सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचकर अपनी अपनी सेल्फी ली जा रही है एवं उन्हें अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर भी किया जा रहा है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button