प्रदेश
अब बजाग में भी होगी जनसुनवाई,

बजाग।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बजाग के द्वारा जिला कलेक्टर के आदेश के बाद अब प्रत्येक मंगलवार को जन सुनवाई आयोजित की जाएगी। जिसके तहत अभी प्रारंभिक तौर पर 16 विभाग की समस्यायों पर जन सुनवाई आयोजित की जाएगी जिससे क्षेत्र की आवाम को इन विभागों की समस्यायों हेतु डिंडोरी नहीं जाना पड़ेगा जिससे लोगों का पैसा और समय भी बचेगा।