प्रदेश
चार दिनों (18जून से 21जून)तक प्रभावित रहेगी शहपुरा की नल जल सप्लाई

शहपुरा।मिली जानकारी अनुसार डिंडोरी जिला अंतर्गत नगर परिषद शहपुरा में बिलगढ़ा जलाशय से जल की आपूर्ति होती है परंतु बतलाया गया कि बांध मैं पानी का स्तर कम होने सहित उपरोक्त पेय जल योजना के पंप हाउस में आवश्यक सुधार कार्य करना है जिस कारण से आगामी 18जून 2023 से 21जून 2023 तक नवीन पेय जल योजना से जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी,इस दौरान नगर में पेय जल आपूर्ति की व्यवस्था टैंकरों(परिवहन) के माध्यम से की जावेगी,बतलाया गया की सुधार कार्य की अवधि आवश्यकता अनुसार घटाई बढ़ाई जा सकती है।