नन्ही नृत्यांगना आयुषी को वन मंत्री ने 11000 रुपये से किया पुरस्कृत

लोकविचार शहपुरा ।विगत दिवस रानीदुर्गावती बलिदान दिवस गौरव यात्रा कार्यक्रम शहपुरा नगर बस स्टैंड प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें रानीदुर्गावती के शौर्य पराक्रम और बलिदान को याद करते हुए नाट्य कलाकारों गीतकारों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए वही स्थानीय शासकीय आश्रम शाला की विद्यार्थी आयुषी उटिया ने सुंदर भाव भंगिमा से देश भक्ति गीत पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया होनहार विद्यार्थी जिसे हमारे शहपुरा क्षेत्र में माधुरी दीक्षित कहते हैं कक्षा 5वी इसी सत्र में उत्तीर्ण की है गौरव यात्रा कार्यक्रम में शानदार एकल नृत्य प्रस्तुति पर गौरव यात्रा नेतृत्व कर्ता वन मन्त्री कुँवर विजयशाह द्वारा 11000 (ग्यारह हजार) रुपए की राशि से पुरस्कृत किया।वीरांगना रानी दुर्गावती के अदम्य साहस शौर्य बलिदान का बखान करते हुऐ उनके जीवन चरित्र से प्रेरित होने की प्रेरणा दी,और अभिनय एवं नृत्य कला को विकसित करने हेतु आयुषी को मदद का आश्वासन भी दिया।
आयुषी एवं अधीक्षका शाला परिवार को बधाई शुभकामनाएं भी दी इस अवसर पर डीएफओ साहिल गर्ग मडंल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा पंकज तेकाम ज्ञानदीप त्रिपाठी डॉ सीएस भवेदी मुकेश गुप्ता अरविंद श्रीवास्तव राहुल अधीक्षिका श्रीमती रेखा गौलिया शिक्षक अश्विनी कुमार साहू परसराम माथुने गरीबा यादव उपस्थित रहे और आयुषी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।