बिजली की लचर व्यवस्था:तार टूटकर गिरने से जाम रहा मार्ग,ग्रामीण इलाको में घंटो से बिजली गुल

लोकविचार शहपुरा।एक ओर विगत कुछ दिनों से मानसूनी बादलों ने जहा आसमान में डेरा जमाए रखा और जमकर बरस रहे है वही मानसून की पहली बरसात में ही विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था की कलई भी खुल गई एक ओर बारिश के बीच जहा कुछ ग्रामों में घंटो से बिजली गुल है वही रैपुरा में एक पेड़ की डाल टूटने से 33केवी की लाइन टूटकर सड़क में गिरी जिस कारण कुछ समय के लिए मार्ग में जाम लग गया और उस जाम में एक एंबुलेंस भी फसी रही,घटना के बाद ग्रामीण घंटो विद्युत विभाग के जिम्मेदारों को फोन लगा संपर्क करने की कोशिश करते रहे परंतु उनसे संपर्क नही हो सका,बरहाल उपरोक्त घटना ने विद्युत विभाग के बारिश पूर्व किए गए मेंटिनेंस के तमाम दावों की कलई घोल दी है, वही शहपुरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत दर्जनों ग्रामों के ग्रामीण अघोषित विद्युत कटौती का दंश झेल रहे है ग्रामीणों ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
