प्राचार्य डीके ब्यौहार हुए ससम्मान सेवानिवृत्त

लोकविचार शहपुरा। एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहपुरा में पदस्थ प्राचार्य एवं जनशिक्षा केंद्र प्रभारी डीके ब्यौहार अपनी37 वर्षीय शैक्षिक सेवा से निवृत्त हुए इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से दोपहर में विद्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बताया गया कि डीके व्यवहार का शैक्षिक सेवाराम माध्यमिक शाला डोरा बालाघाट से 28 सितंबर 1985 माध्यमिक शाला डोरा बालाघाट से आरंभजुलाई1990 में राजाराम हरीदीन शा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहपुरा स्थानांतरित हुए 1998 में प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्राचार्य माध्यमिक शाला गुतलवाह जनवरी 2004 में व्याख्याता गणित एवं मार्च 2018 से प्राचार्य एवं जनशिक्षा केंद्र प्रभारी शहपुरा रहे श्री ब्यौहार के शैक्षिक सेवाकाल में गणित विषय के प्रति विशेष रुचि बढ़ी और अनेक विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर देश विदेश में ग्राम नगर एवं क्षेत्र का नाम रौशन कर रहे हैं। श्री ब्यौहार के गणित विद्यार्थियों की सफलता के साथ दोनों बेटे पी एस सी परीक्षा में चयनित होकर बेटे स्वप्निल ब्यौहार जिला रोजगार अधिकारी एवं रोहित ब्यौहार जीएसटी इन्सपेक्टर के पद पर पदस्थ हैं,पत्नी श्रीमती शकुंतला व्यवहार एवं पुत्रवधू अंजना गृहिणी है ।विद्यालय परिवार एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति में द्वारा सम्मान विदाई समारोह आयोजित किया गया गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते निज निवास पहुँचाया गया।रात्रि में प्रीतीभोज का आयोजन किया गया जिसमें सहशिक्षक विद्यार्थी शुभचिंतक गणमान्य नागरिक ऐ के खरे आर एस गुरुदेव डॉ डीके श्रीवास्तव जेडी हल्ड्कार डीके मिश्रा आर पी झारिया केके तिवारी अश्विनी कुमार साहू अमर उलाड़ी राजकुमार साहू चित्रा धुर्वे ब्रजेश बड़गैया सहित शुभचिंतक उपस्थित रहे।