प्रदेश
कार्यालय प्रमुखों को अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने और अवकाश पर नहीं जाने के निर्देश

डिंडोरी।कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए पत्र जारी कर जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को अनुमति के बिना अवकाश पर प्रस्थान नहीं करने और मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं। जारी पत्रानुसार यह आदेश आगामी आदेश पर्यन्त प्रभावशील रहेगा।