राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया अभियान कार्यक्रम हुआ संपन्न,हितग्राहियों को बांटे गए आयुष्मान कार्ड

लोकविचार शहपुरा।जनपद पंचायत क्षेत्र शहपुरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बडखेरा में आयुष्मान कार्ड,राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया कार्यक्रम के दौरान महिला बाल विकास सुपरवाइजर प्रतिभा साहू ने आयुष्मान कार्ड के लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी आयुष्मान कार्ड जिसमें हितग्राहियों को 1 वर्ष में ₹5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज प्राप्त होगा गंभीर बीमारियों के लिए देश के बड़े-बड़े अस्पतालों में भी यह कार्ड मान्य होगा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहडोल कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हितग्राहियों को दिखाया गया।इस कार्यक्रम के दौरान जिले की संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शहपुरा गणेश पांडे,ग्राम पंचायत सरपंच, महिला बाल विकास सुपरवाइजर सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
मीडिया सेल प्रभारी
अभियोजन, जिला डिण्डौरी