डायवर्सन राशि जमा नहीं करने पर एस्कॉन कंपनी का पूरा प्लांट हुआ सील

शहपुरा। शहपुरा से कुंडम तक सड़क बनाने वाली इस्कॉन कंपनी के प्लांट को एक बार फिर सीज करने की कार्यवाही की गई है मामले में मिली जानकारी के अनुसार इस्कॉन कंपनी के द्वारा जिस जमीन पर कंपनी का प्लांट लगा हुआ है उस जमीन का डायवर्सन नहीं कराया गया था राजस्व विभाग शहपुरा के द्वारा बार-बार बोले जाने के बाद भी कंपनी के द्वारा अनसुना कर डायवर्सन नहीं कराया गया जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शहपुरा काजल जावला ने पटवारी को भिजवा मौके का स्थल निरीक्षण कर उपयोग की जा रही भूमि का डायवर्सन बनवाया और उसको जमा करने के लिए इस्कॉन कंपनी को दिया गया परंतु इस्कॉन कंपनी के द्वारा लगभग 2 माह बीत जाने और चार बार नोटिस देने के बाद भी डायवर्सन का पैसा जमा नहीं किया गया साथ ही सोमवार के दिन कंपनी के एक व्यक्ति ने आकर एसडीएम शहपुरा को बताया कि हमारे द्वारा रॉयल्टी की राशि जमा की जा रही है कंपनी के एमडी ने कहा है कि उनके द्वारा रॉयल्टी जमा की जा रही है डायवर्सन का पैसा जमा नहीं किया जावेगा , जिसके बाद एसडीएम ने नायब तहसीलदार रयपुरा को मौके पर भिजवा, प्लांट को सीज करने की कार्रवाई की गई।
इनका कहना है।
प्लांट क्षेत्र का डायवर्सन नही जमा करने पर मेरे द्वारा कंपनी का मेन गेट प्रयोगशाला को ताला लगाकर सीज कर दिया गया है साथ ही काम बंद करवा दिया गया है।
राजाराम कोल नायब तहसीलदार रयपुरा। बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी सड़क निर्माण कंपनी के द्वारा डायवर्सन का पैसा नहीं जमा किया गया जिसके बाद सीज करने की कार्रवाई की गई है। काजल जावला,एसडीएम शहपुरा