सावन के काले बादल करा रहें झमाझम बारिश… धान,सोयाबीन की फसल के लिए फायदेमंद

गोरखपुर – डिंडौरी जिले के करंजिया विकासखंड अंतर्गत कस्बा गोरखपुर सहित अंचल में सावन के बादल जमकर मेहरबान हैं इन बादलों के कारण पिछले दिनों से सक्रिय बारिश का दौर क्रम पर हैं कभी झमाझम कभी मध्यम तो सावन की फुहारें के रूप में बादल बरस रहें हैं। इस बारिश से खरीफ की फसलों के लिए अनुकूल माना जा रहा हैं दरअसल इस बार मानसून देर से सक्रिय हुआ हैं वहीं प्री मानसून के बादलों ने भी निराश किया हैं ऐसे में हो रही लगातार बारिश ने अभी तक काफी भरपाई किया हैं परिणामस्वरूप कृषक सभी प्रकार के तनाव से मुक्त होकर खेती पर ध्यान लगाएं हैं बारिश से जहां किसानों के चेहरे पर खुशी वापस लौट आई हैं वहीं अभी तक की वर्षा को खरीफ की खास फसल धान के लिए किसान अमृतरुपी मान रहें हैं बारिश ने फसलों को नया जीवन दिया हैं बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे हैं । यह बारिश फसलों के लिए अमृत तुल्य बताई जा रही हैं। वहीं सावनी बारिश के सक्रिय होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
शुरू करेंगे धान की रोपाई -मुसामुंडी के किसान मतवार यादव ने बताया कि उनके क्षेत्र में धान की रोपाई के लिए अभी तक पर्याप्त पानी गिर चुका हैं।इस बारिश से खरीफ की बोवनी करने वाले किसानों ने भी राहत की सांस ली है। किसानों ने बताया कि इस वर्षा से प्यासे खेतों की समय पर प्यास बुझी हैं। इससे कृषि काम में तेजी आई है। खेत भी लबालब हैं कुछ दिनों बाद धान की रोपाई प्रारंभ किया जाएगा बताया गया कि गोरखपुर कस्बा में अभी धान की रोपाई के लिए विलंब हैं दरअसल खेतों में उतना पानी जमा नहीं हैं इसलिए इंतजार करना होगा जबकि कस्बा के आसपास अनेकों गांवों में अच्छी बारिश के चलते खेत भरे हैं जबकि धान का उत्पादन करने वाले किसान सुबह से खेतों की ओर जाते नजर आ रहें हैं दूरदराज के क्षेत्रों में भी बारिश का क्रम बना हुआ हैं जिन किसानों के खेतों में सोयाबीन की फसल अंकुरित हो चुकी हैं, उनका कहना हैं कि फसलों के लिए यह अमृत की वर्षा हैं। खरीफ की अन्य फसल धान उड़द एवं मक्का को भी इस वर्षा का लाभ मिलेगा। ग्राम माधोपुर के किसान बहादुर सिंह परस्ते ने कहा कि हमने खेत में सोयाबीन की फसल बोई हैं। लेकिन बारिश नहीं होने से परेशानी बढ़ गई थी। इसे अमृत वर्षा ही कहा जाएगा। क्षेत्र की प्रमुख फसल धान की बुआई करने वाले दीपक तेकाम ने बताया कि धान की रोपाई का कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।
गर्मी से राहत बंद हुए कूलर – सावन माह की बारिश ने तेज गर्मी के रफ्तार पर अंकुश लगा दिया है फिलहाल सावन की झड़ी नुमा बारिश से जहां चारों ओर हरियाली छाई है वहीं मौसम ठंडा होने के साथ सुहाना हो गया है रात और दिन के तापमान में गिरावट आई हैं इससे आमजन काफी राहत महसूस कर रहे हैं यही कारण हैं कि लोग कूलर बंद कर दिए हैं ।
नालियों की हो सफाई -कस्बा के लोगों का कहना हैं कि बरसात प्रारंभ हो गया है किंतु मुख्य मार्ग के दोनों ओर तथा गली मोहल्ले की नलियां कचरे से पटी हैं इनका साफ होने बेहद आवश्यक हैं अभी नालियों के ऊपर से गंदा पानी बहकर सड़क पर आ रहा है जहां से गुजरने में लोगों को गंदगी से सामना करना पड़ता हैं लिहाजा पंचायत के जिम्मेदार को समय रहते नालियों की साफ सफाई पर ध्यान दें।