एसडीएम की सख्त कार्यवाही के बाद एस्कॉन कंपनी ने जमा की डॉयवर्सन राशि

लोकविचार शहपुरा। डिंडोरी जिले के शहपुरा अंतर्गत ग्राम दलका खम्हारिया स्थित एस्कान कंपनी के द्वारा एनएच 45 के निर्माण के लिये प्लांट लगाया है जितने भूमि में प्लांट लगा है उस भूमि का डायवर्सन सड़क कंपनी एस्कान के द्वारा नही करवाया गया था जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शहपुरा काजल जावला ने हल्का पटवारी को मौके पर जा ,निरीक्षण कर उपयोग की जा रही भूमि का नाप कर डायवर्सन तैयार कर निर्धारित राशि जमा करने सड़क कंपनी को निर्देशित किया गया था परंतु सडक निर्माण कंपनी के डायरेक्टर ने डायवर्सन राशि जमा करने से मना कर दिया गया जिसके बाद एसडीएम न्यायालय से 4 बार नोटिस दिया गया परन्तु सड़क कंपनी के द्वारा पैसा जमा नही किया गया जिसके बाद नायब तहसीलदार राजाराम कोल के द्वारा बुधवार को प्लांट जाकर स्थल को सीज कर काम बंद करवा दिया था फिर गुरुवार को सड़क कंपनी के द्वारा डायवर्सन की कुल दो लाख नब्बे हज़ार एक सौ रुपये जमा कर दिया गया है जिसके बाद सील की गई कार्यवाही में प्लांट के गेट को खोला गया।