खेत सुधार के नाम पर सीएम की मंशा के विपरित मिट्टी की जगह मुरूम डाल रहा जलसंसाधन विभाग

शहपुरा। अभी कुछ माह पूर्व ही डिण्डौरी जिले के शहपुरा अन्तर्गत बिलगढा जलाशय के वेस्टवेयर फूटने से पीडित किसानो का दर्द जानने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिह चौहान अपने औचक निरीक्षण में पहुचे थे और जल संसाधन के कार्यपालन यत्री, एसडीओ सहित उपयत्री को निलम्बित करते हुए पीडित किसानो को भरोसा दिलवाया था कि उनके तबाह हुए खेतो को सुधरवाकर उनकी आजीविका को मजबूत करेगे। परन्तु सीएम व्दारा किसानो के हित मे स्वीक्रत कार्य मे भी जल ससाधन विभाग के एसडीओ अमित उईके, उपयत्री और ठेकेदार मिलकर साठगाठ कर रहे जिस कारण किसानो को अब कहना पड रहा है कि हम तो अब पूरी तरह बरबाद हो गये।

एसडीओ, उपयंत्री, ठेकेदार मिलकर कर रहे भ्रष्टाचार
बिलगढा जलाशय के गत वर्ष वेस्ट वेयर फूटने से प्रभावित करीब पच्चीस किसानो के खेतो का सुधार कार्य वर्तमान मे करोडो की लागत से ठेकेदार के माध्यम से करवाया जा रहा है परन्तु उक्त महत्वपूर्ण कार्य में भी जल संसाधन विभाग के एसडीओ अमित उईके सहित उपयत्री व्दारा गम्भीर लापरवाही की जा रही है आलम यह है कि मुख्यमत्री के साफ निर्देशों के बाद भी विभाग के एसडीओ, उपयत्री और ठेकेदार आपसी मिलीभगत कर पीडित किसानो के खेतो का सुधार कार्य करवाने के नाम पर खेतो मे मिटटी डालने के स्थान पर मुरूम ,बोल्डर डालकर कार्य का निष्पादन करवा रहे है जिस कारण क्षेत्र के पीडित किसान खासा परेशान है।

परेशान हो पति पत्नि खुद सुधार रहे खेत
वेस्टवेयर फूटने से बरबाद हुए खेतो के लिए ठेकेदार सहित अन्य के व्दारा बरती जा रही अनिमियतता के बाद पीडित किसानो मे से एक परिवार खुद ही अपने खेत को सुधारने मे लगा है पीडित सुबह से ही पत्नि के साथ खेतो मे पहुच हाथो मे तसला रख दूर से मिटटी ला खेत को सुधारने मे लगे है।

सुधार कार्य के नाम पर भर दिया बोल्डर मुरूम
बेस्टवेयर फूटने से आसपास के करीब पच्चीस किसानो के खेतो मे पानी के साथ बोल्डर भर गये थे वही पीडित किसानो की गुहार को सुनने सीएम खुद मौके पर पहुच सुधार कार्य का विष्वास दिलवाया था और कार्य स्वीक्रत भी हुआ परन्तु जिम्मेदारो ने काली मिटटी के स्थान पर मुरूम बोल्डर भर दिया मजबूरी बस किसानो को उसी स्थिति मे ही धान की बुवाई करनी पडी है।
इनका कहना है–
वेस्टवेयर फूटने से खेत बरबाद हो गये थे सीएम ने निरीक्षण कर सुधरवाने के निर्देश दिये थे परन्तु विभाग के जिम्मेदार खेतो मे मिटटी डालने की जगह मुरूम डाल रहे है ।
शोभाराम, पीडित किसान
विभागीय अधिकारियो से परेषान हो मे स्वय पत्नि के साथ मिल खेत सुधार रहा हूु विभाग वाले खेतो मे मुरूम और बोल्डर भर रहे है । छत्रपति साहू, पीडित किसान
खेतो के सुधार कार्य करवाने की बात करने पर उपयत्री किसानो को धमका रहे है जबकि सीएम ने किसानो की पीडा समझते हुए किसानो के बरबाद हुए खेतो को सुधरवाने का आष्वासन दिया था।
चूरामन साहू, पीडित किसान
कार्य अभी प्रगतिरत है, किसानों की समस्याओं का समाधान किया जावेगा।
अमित उइके, एसडीओ जल संसाधन विभाग शहपुरा