प्रदेश
हिंदू संगठन के सदस्यों ने किया पूजन,अर्चन..हुआ हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

शहपुरा। मां शारदा टेकरी के मुख्य गेट के पास स्थित भगवान हनुमान की प्रतिमा को दो मुस्लिम युवकों द्वारा अपमान करने की घटना सामने आने के जहा गुरुवार को हिंदू संगठनों के सदस्यों ने अपना विरोध दर्ज करवा आरोपियों के विरुद्ध एनएसए लगाने की मांग की थी वही शुक्रवार की शाम हिंदू संगठनों के सदस्यों के द्वारा मां शारदा टेकरी के मुख्य गेट पर स्थित हनुमान प्रतिमा स्थल पर पूजन अर्चन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया।