प्रदेश

शहपुरा में भगवान हनुमान जी की मूर्ति के अपमान के विरोध में विक्रमपुर रहा बंद

शहपुरा।शुक्रवार को विक्रमपुर एवं कसईसोढा के समस्त व्यापारीजन वा ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से 12:00 बजे तक अपनी-अपनी दुकानें बंद करके शहपुरा में शारदा टेकरी के मुख्य मार्ग पर स्थापित भगवान हनुमान जी की प्रतिमा का अपमान करने वाले असामाजिक तत्वों के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान ग्रामवासियों ने सांकेतिक रूप से रैली निकालकर असामाजिक तत्वों के ऊपर एनएसए की कार्यवाही करने की मांग की इसके साथ ही ग्रामवासियों ने विक्रमपुर कसईसोढा मे बस्ती के अंदर संचालित मुर्गा मुर्गी की दुकानों को बस्ती से बाहर लगवाने की मांग की
उनकी मांग पर प्रशासन के द्वारा गोलमोल बात करने पर ग्रामवासी नाराज होकर आधे घंटे सड़क पर ही बैठे रहे डिंडोरी तहसीलदार एवं शाहपुर थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद लोग माने।ग्रामवासियों ने डिंडोरी तहसीलदार को एसडीएम के नाम से ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने मूर्ति के साथ छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर एनएसए लगाने एवं बस्ती के अंदर संचालित हो रही मुर्गा मुर्गी की दुकानों को अलग करने की मांग की मांग पूरी ना होने पर जिला बंद करने की चेतावनी भी दी।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button