आदिवासी स्वाभिमान यात्रा का बिछिया में हुआ भव्य स्वागत

शहपुरा। मध्यप्रदेश में आदिवासियों के स्वाभिमान को बचाने आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू तेक़ाम एवं युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में प्रदेश में यात्रा निकाली जा रही है इसी कड़ी में आज इस यात्रा का बिछिया आगमन हुआ बिछिया में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय राय के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ों युवा शामिल रहे एवं दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया एवं सभा का आयोजन किया गया युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार काबिज है और इनके शासनकाल में गरीबों को लूटा जा रहा है अत्याचार किया जा रहा है सरेआम गोली मारी जा रही है आदिवासी भाइयों के ऊपर भारतीय जनता पार्टी के नेता सत्ता के नशे में चूर होकर पेशाब कांड जैसी घटना कर रहे हैं परंतु सरकार कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रही है यह केवल झूठे भाषण घोषणाएं और घोटाले करने में व्यस्त हैं आज हमारे समाज को जागरूक होना पड़ेगा और अपनी रक्षा के लिए अपने विकास के लिए कांग्रेस को वोट देकर फिर से हमें प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनानी होगी तभी हम आदिवासियों के सम्मान की रक्षा कर पाएंगे. कार्यक्रम में शहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी निवास विधायक डॉ अशोक मसकोले युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवराज ठाकुर वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेंद्र राय लक्ष्मी शिवहरे चेतन तिवारी संजय दुबे अमित कछवाहा अजय शर्मा नीरज नामदेव संतोष नामदेव सुखदेव यादव श्रेयांश राय मयूर तिवारी दुर्गेश नामदेव किशन नामदेव सुशील गुप्ता सोनू गुप्ता संदीप राय दिलीप राय दीपांशु शिवहरे अमन पाठक निर्मल चौधरी संजय चौधरी बिट्टू कछवाहा भागवत यादव एवं समस्त कांग्रेस के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।