प्रदेश
आरोपियों पर एनएसए की कार्यवाही से जुड़ी मांग को लेकर कलेक्टर से मिलने हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हुए डिंडोरी रवाना

शहपुरा।जिले के शहपुरा में कुछ दिवस पूर्व मां शारदा टेकरी के मुख्य गेट के पास स्थित भगवान हनुमान की प्रतिमा को दो मुस्लिम युवकों द्वारा अपमानित करने के मामले में हिदू संगठनों के द्वारा आरोपियों पर एनएसए लगाने की मांग की जा रही है कलेक्टर ने भी दो दिवस में एनएसए लगाने का आश्वाशन दिया था परंतु कार्यवाही नही होने पर आज शहपुरा सहित आसपास के हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वाहनों के काफिले के साथ कलेक्टर से मिलने डिंडोरी के लिए रवाना हुए,कार्यकर्ताओं ने कहा की कलेक्टर डिंडोरी से एक ही मांग है कि आरोपियों पर एनएसए की कार्यवाही हो।