दो मुस्लिम युवकों द्वारा भगवान हनुमान की प्रतिमा अपमान मामले में डिंडोरी के भारत माता चौक में हनुमान चालीसा गाकर जताया गया विरोध

लोकविचार डिंडोरी। विगत दिवस शहपुरा के शारदा टेकरी में हनुमान की प्रतिमा के अपमान के विरोध में अब जिला मुख्यालय में भी प्रदर्शन किया जा रहा है पिछले दिनों शाहपुरा के शारदा टेकरी में दो मुस्लिम युवकों ने भगवान हनुमान की प्रतिमा का अनादर किया था जिससे संपूर्ण हिंदू समाज में पनप गया और कार्यवाही की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने शाहपुरा में उग्र प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हिंदू संगठनों की मांग है की भगवान हनुमान की प्रतिमा के अनादर के मामले में युवकों पर एनएससी की कार्यवाही की जावे हालांकि पूरे के मामले को लेकर कलेक्टर विकास मिश्रा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया था कि युवकों पर एनएसी की कार्यवाही दो दिवस में की जावेगी लेकिन कार्यवाही ना होने पर हिंदूवादी संगठनों ने जिला मुख्यालय की ओर रुख किया और कॉलेज तिराहे से विशाल रैली निकालकर भारत माता चौक पहुंचे जहां बड़ी संख्या में युवकों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा गौरतलब है की घटना के विरोध में विक्रमपुर शाहपुरा सहित अन्य कस्बाई इलाकों में भी बंद का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन किया गया था
