प्रदेश
आरोपी मुस्लिम युवकों पर एनएसए की कार्यवाही की मांग को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में किया हनुमान चालीसा पाठ

डिंडोरी। शहपुरा में हुए प्रतिमा अनादर के मामले में प्रदर्शनकारी जिला मुख्यालय में उग्र प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचे जहां पर ज्ञापन देने से पूर्व परिसर में बैठकर सभी प्रदर्शनकारियों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया हालांकि ज्ञापन लेने के लिए अपर कलेक्टर प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे परंतु प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन देने की मांग पर पढ़ते हुए परिसर में ही बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया है।