एनएसए की मांग को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के दोनो गेट पर बैठ जता रहे विरोध

डिंडोरी। शहपुरा में प्रतिमा अपमान मामले में आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई पर अड़े हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के दोनो गेट पर बैठ अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश धुर्वे और पूर्व विधायक सी एस भवेदी का समर्थन भी प्रदर्शनकारियों को मिल रहा है नेता द्वय इस प्रदर्शन में सभी के साथ हैं। गौरतलब है कि कलेक्टर से मिलने की जिद पर अड़े प्रदर्शनकारियों की मुलाकात कलेक्टर से नही हो पाई क्योंकि कलेक्टर के मुख्यालय से बाहर होने की जानकारी दी गई। फिलहाल प्रदर्शनकारी गेट पर बैठ नारेबाजी में जुटे हैं इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया भी कलेक्ट्रेट पहुंच गए और सभी से चर्चा करते हुए सभागार में बैठ बात करने का आग्रह किया लेकिन प्रदर्शनकारियों ने जिलाध्यक्ष की बात को नकार दिया और जो भी बात करनी है सभी के सामने करने की बात कहते हुए पुनः गेट में बैठ गए।