प्रदेश
सोशल मीडिया में हिंदुओं के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के विरुद्ध मेहंदवानी थाना में दर्ज कराई एफआईआर

लोकविचार शहपुरा/मेहंदवानी।जिले के शहपुरा स्थित मां शारदा टेकरी के गेट मैं स्थित हनुमान प्रतिमा के अपमान मामले में हिंदू संगठनों द्वारा आरोपियों के विरुद्ध एनएसए लगाने की को लेकर जारी प्रदर्शनों को लेकर मेहंदवानी के एक सोशल मीडिया ग्रुप में एक मुस्लिम युवक द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट करने के बाद शहपुरा,मेहंदवानी सहित जिले के अन्य हिस्सों के हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस थाना मेहंदवानी पहुंच आरोपी युवक के विरुद्ध एफआईआर करवाई जा रही है आरोपी युवक मंडला जिले के चाबी का बतलाया जा रहा है।
