प्रदेश
मुस्लिम युवक के द्वारा सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट के बाद मेहंदवानी के बस स्टैण्ड तिराहा में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

शहपुरा ।जिले के शहपुरा स्थित मां शारदा टेकरी के गेट मैं स्थित हनुमान प्रतिमा के अपमान मामले में हिंदू संगठनों द्वारा आरोपियों के विरुद्ध एनएसए लगाने की को लेकर जारी प्रदर्शनों को लेकर मेहंदवानी के एक सोशल मीडिया ग्रुप में एक मुस्लिम युवक द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट करने के बाद शहपुरा,मेहंदवानी सहित जिले के अन्य हिस्सों के हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस थाना मेहंदवानी पहुंच आरोपी युवक के विरुद्ध एफआईआर करवाई जा रही है वही एफआईआर के बाद कार्यकर्ताओं ने मेहंदवानी के बस स्टैंड तिराहा में बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीस का पाठ किया।इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।