सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में डिंडौरी जिला बालाघाट जोन में टॉप पर,प्रदेश में हासिल किया चौथा स्थान

डिंडोरी।मंगलवार को लोकसेवा प्रबंधक विभाग,पुलिस मुख्यालय भोपाल म.प्र. द्वारा माह जुलाई / 2023 का सी.एम. हेल्पलाईन शिकायतों की मासिक ग्रेडिंग जारी की गयी है जिसमें जिला डिण्डौरी को द्वितीय समूह में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है तथा बालाघाट जोन मे जिला डिण्डौरी का स्थान प्रथम रहा है। जिसका सम्पूर्ण श्रेय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा को जाता है। शिकायत शाखा प्रभारी स.उ.नि. बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि माह जुलाई /2023 में कुल 126 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनमे से 101 शिकायतों को सन्तुष्टिपूर्वक बंद कराया गया है जिसमे 86.52 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए A ग्रेड प्राप्त किया है। सी.एम हेल्पलाईन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त ऐसे शिकायतों को जिनके शिकायतकर्ता थाना / चौकी स्तर पर की गयी कार्यवाही से संतुष्ट नही होते ऐसे शिकायतकर्ता को पुलिस अधीक्षक जिला डिण्डौरी द्वारा तत्काल तलब कर उनकी समस्या को स्वयं सुनकर तत्काल वैधानिक कार्यवाही कराते हुये शिकायत का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जाता है। सीएम हेल्पलाईन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु पुलिस कप्तान संजीव कुमार सिंहा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम द्वारा समय-समय पर जिले के अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना / चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाते हैं। सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना / चौकी प्रभारियों का शिकायतों के शीघ्र संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने में बेहतर सहयोग रहता है जिसके लिये सभी बधाई के पात्र हैं।