प्रदेश

शहपुरा को जिला बनाने सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,मांग पूरी न होने पर वृहद आंदोलन की दी चेतावनी

1977 से चल रही है जिला बनाने की मांग

शहपुरा डिण्डौरी- आदिवासी बाहुल्य डिण्डौरी जिले की शहपुरा तहसील को जिला बनाने के लिए भारी संख्या में लोगों ने शहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एसडीएम निशा नापित शर्मा को ज्ञापन सौंपा। यहां शहीद स्मारक से एसडीएम कार्यालय तक विशाल रैली निकाली गई। शहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कई वर्षों पूर्व से ही अत्यंत गरीब व पिछड़े बैगा आदिवासी क्षेत्र शहपुरा को जिला बनाये जाने की मांग समूचे शहपुरा व आस-पास के सुदूर क्षेत्रों से लगातार की जा रही है जो अत्यावश्यक व न्यायोचित भी है, इसी तारतम्य में शहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति के द्वारा पिछले कई वर्षों में राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी व मध्यप्रदेश के राज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, कैबिनेट मंत्री उमाशंकर गुप्ता तथा कुंवर विजय शाह, पूर्व वित्त मंत्री तरूण भनोत व अन्य कई कैबिनेट व राज्य मंत्रियों आदि को भी शहपुरा जिला बनाये जाने हेतु अनवरत ज्ञापन सौंपे गए हैं, परन्तु अब तक शहपुरा को जिला मुख्यालय का दर्जा नहीं मिल सका है जो न्यायसंगत नहीं है। इसलिए जल्द से जल्द बिखरे हुए आदिवासी क्षेत्र शहपुरा, मेंहदवानी, विक्रमपुर-जमगांव बटौंधा, उमरिया के रेहठा व निगहरी, मंडला के निवास व जबलपुर के (कुंडम) चौरई आदि को एकत्रित व संगठित कर स्वतंत्र, नया आदिवासी व म.प्र. का अगला जिला घोषित कर शहपुरा को जिला मुख्यालय का दर्जा दिया जाये जिससे इस अत्यंत गरीब व पिछड़े बैगा आदिवासी क्षेत्र का उत्तरोतर व समुचित विकास हो सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान शहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष भीमशंकर साहू, संयोजक एडवोकेट सत्यम पाठक, सलाहकार एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, सचिव सोहन लाल साहू , सहसचिव परसराम माथुने, उपाध्यक्ष कैलाश सोनी, कपिल गुप्ता प्रदीप विश्वकर्मा, विनय गुप्ता, सुभाष सोनी, यशोदा मार्को, कोषाध्यक्ष आशीष कछवाहा, संगठन मंत्री- ऋषिराम साहू, प्रदीप गुप्ता ,प्रचार-प्रसार प्रमुख- हरिओम अवधिया,मीडिया प्रभारी अनिल साहू, रघुनन्दन चक्रवर्ती, सोहेल खान, आशीष गौतम, संदीप गौलिया, पप्पू प्रदीप झारिया, रितेश गुप्ता, अमित साहू, अखिलेश झारिया, पंकज साहू शेरू, रामकिशोर सोनी मौजूद रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button