प्रदेश
कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, जिपं सदस्य ने प्रतियोगियों को किया सम्मानित

डिण्डौरी। जिले के पटकुही गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पहुंची जिला पंचायत की सदस्य ज्योति प्रकाष धुर्वे ने विजयी टीम का सम्मानित किया और उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिये शुभकामनायें दीं। श्रीमती ज्योति प्रकाष धुर्वे ने कहा कि खेल में जीत हार होती है विजयी टीम अपनी जीत का जष्न मनायें और जो टीमें प्रतियोगिता में विजयश्री नहीं हासिल कर पाई हैं उन्हें निराष होने की जरूरत नहीं है आगामी समय की प्रतियोगिताओं के लिये उन्हें एक सीख मिली है और अधिक कडी मेहनत कर आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी करनी चाहिये, खेल हमें अनुषासन सिखाता है और खेल से फिटनेस भी बनी रहती है इसलिये खेल भावना को अपने अंदर हमेषा संजो कर रखें।