प्रदेश
शहपुरा में गणेश उत्सव की धूम

पियूष झारिया शहपुरा।गणेश उत्सव प्रारंभ होने के साथ ही डिंडोरी जिला की प्रमुख तहसील शहपुरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक गणेश उत्सव समितियों के द्वारा और भक्तों के द्वारा घर घर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है।जानकारी अनुसार नगर के शहीद स्मारक,शारदा चौंक,शिव शक्ति चौंक,बस स्टैंड,गोपाल गंज सहित अन्य स्थानों पर सार्वजनिक समितियों के द्वारा आकर्षक साज सज्जा कर प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है।