प्रदेश

24 दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे पटवारियों ने निकाली रैली, आमरण अनशन की दी चेतावनी

शहपुरा
मध्यप्रदेश के पटवारी इन दिनों बेमियादी हड़ताल पर हैं। पटवारियों की इस हड़ताल से सरकारी कामकाज सहित किसानों का काम बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। समूचे सूबे में 19 हजार से ज्यादा पटवारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार 24 दिनों से हड़ताल पर डटे हुए हैं।पटवारियों की हड़ताल का असर आदिवासी बाहुल्य डिण्डौरी जिले में भी देखने को मिल रहा है। यहां किसान बुरी तरह से परेशान हो रहे हैं। पटवारियों की हड़ताल के 24 वें दिन आज बुधवार को शहपुरा तहसील के पटवारियों ने रैली निकालकर एसडीएम निशा नापित शर्मा व तहसीलदार पुष्पेन्द्र पन्द्रे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मप्र पटवारी संघ तहसील अध्यक्ष सोहन साहू ने बताया कि यदि सरकार ने जल्द ही हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो वे आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। यहां पटवारियों ने सरकार को आमरण अनशन की खुली चेतावनी दी है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button