प्रदेश
पंकज सिंह तेकाम होंगे डिंडोरी से भाजपा के प्रत्याशी

डिंडोरी। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 39 प्रत्याशियों की सूची जारी की है जारी सूची में डिंडोरी विधानसभा से पंकज सिंह तेकाम को विधानसभा का प्रत्याशी बनाया है सूची जारी होते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है पंकज सिंह इसके पूर्व नगर परिषद डिंडोरी के अध्यक्ष रह चुके हैं साथ ही वह प्रदेश भाजपा में पदाधिकारी भी हैं, पंकज सिंह तेकाम के रूप में भाजपा ने इस बार युवा प्रत्याशी को उतारा है और लगातार पिछली तीन विधानसभाओं में कांग्रेस के हाथों मिली शिकस्त को जीत में परिवर्तित करना चाह रही है।
जारी सूची में एक और नाम चौंकाने वाला है जो क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह का है जिन्हें निवास विधानसभा से प्रत्याशी के तौर पर उतारा गया है।