प्रदेश
शहपुरा।मांगो को लेकर पटवारी संघ ने निकली विशाल तिरंगा यात्रा


पियूष झारिया शहपुरा। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे पटवारियों ने अब बड़े स्तर पर मोर्चा खोल दिया है। यहां शहपुरा तहसील के पटवारी सोहन साहू ने मौन व्रत धारण करते हुए आमरण अनशन कर रहे है वही आज नगर में बड़ी संख्या मैं पटवारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली है विदित है कि पटवारी लगातार 29 दिनों से हड़ताल कर रहे हैं उनकी मांग है कि वेतन विसंगतियां सुधारी जाएं। जिससे कि पटवारी अपना और अपने परिवार का अच्छे से भरण पोषण कर सकें। पूर्व मे तहसील पटवारी संघ ने मांगें पूरी करने की चेतावनी भी दी थी।