प्रदेश

भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक कल, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते होंगे शामिल

डिंडोरी:- भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय विष्णु दत्त शर्मा जी प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार एवं संभागीय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार के मार्गदर्शन में व भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय डिंडोरी में दिनांक 14/03/2024 को समय 11:00 बजे से विधानसभा संचालन समिति एवं दोपहर 12:00 बजे से बूथ विजय संकल्प अभियान एवं दरबार मैरिज गार्डन (मंडला-जबलपुर बायपास रोड) समय दोपहर 02:00 एवं लाभार्थी सम्मेलन की जिला बैठक आहूत की गई है।उक्त बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते, लोकसभा संयोजक प्रफुल्ल मिश्रा, भाजपा अध्यक्ष अवध राज बिलैया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह टेकाम सहित वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी ने सभी पदाधिकारी से समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button