जनपद पंचायत के सहायक यंत्री हटाए गए,प्रियंका मरावी होंगी बजाग जनपद की नई एसडीओ

बजाग – जिले के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक जनपद पंचायत बजाग में पदस्थ प्रभारी सहायक यंत्री बिरसिंग तिलगाम को उनके प्रभार से हटा दिया गया है उनके स्थान पर जनपद कार्यालय बजाग में नवीन सहायक यंत्री के पद पर प्रियंका मरावी को पदस्थ किया गया है जिले से जनपद पंचायत के तकनीकी अमले में सहायक यंत्री के पद पर फेरबदल किया गया है कार्यालय कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग डिंडोरी से जारी आदेशानुसार जनपद कार्यालय बजाग में पदस्थ प्रभारी सहायक यंत्री बिरसिंग तिलगाम ( मूल पद उपयंत्री ) ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को आगामी आदेश तक ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कार्यालय डिंडोरी में कार्य करने का आदेश जारी किया गया है वही जनपद पंचायत बजाग में सहायक यंत्री जनपद पंचायत बजाग के पद पर सुश्री प्रियंका मरावी सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को आगामी आदेश पर्यंत कार्य का दायित्व सोपा गया है जनपद के सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आदेश के जारी होने के बाद नई सहायक यंत्री ने शुक्रवार को जनपद कार्यालय पहुंचकर अपनी उपस्तिथि दर्ज करा दी है।